सांख्यिकी विभाग की रिसर्च असिस्टेंट भर्ती में सांख्यिकी छात्र ही वंचित

0
137
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— छात्र नेता रामस्वरूप ओला ने की सुधार की मांग

जयपुर। (नवीन कुमावत)। सांख्यिकी विभाग की रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती में अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से नियम बनाकर सांख्यिकी विभाग के ही विद्यार्थियों को भर्ती से वंचित रखने का आरोप एक छात्र नेता ने लगाया है।
छात्रनेता रामस्वरूप ओला, पीएचडी स्कॉलर सांख्यिकी विभाग एवं पूर्व शोध छात्रसंघ अध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय ने आरोप लगाते हुए मांग की है कि सांख्यिकी विभाग की वैकेंसी है और सांख्यिकी विभाग के ही छात्र-छात्राओं को इससे वंचित रखा जा रहा है। इन्हें इसमें भाग लेने का मौका मिलना चाहिए। लेकिन अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से नियम बनाकर, जिन सब्जेक्टों का इससे ताल्लुक नहीं है उन सब्जेक्टों को जोड़कर खुद के सांख्यिकी विभाग के विषय को हटा दिया है। इसे संशोधित कर सांख्यिकी विषय के छात्रों को इसमें भाग लेने की अनुमति होनी चाहिए। यदि ऐसा होगा तो इस पोस्ट की गरिमा भी बनी रहेगी और इस पद पर गुणवत्तापूर्ण कार्य होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here