पैंथर ने किया बछड़े का शिकार, किसानों में भय

0
177
- Advertisement -



वन विभाग से पिंजरा लगाकर पेंथर को पकड़ने की मांग।

राजसमन्द। गौतम शर्मा जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के भेरू खेड़ा के गेपर के पास एक में खेत में बीती रात्रि को पैंथर ने गाय के बछड़े पर हमला कर शिकार कर लिया जिसे किसानों में भय का माहौल हो गया किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को देकर पैंथर को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। सुनील कुमार सालवी ने बताया कि सवेरे जब वह खेत पर अपने गाय को रोटी देने एव पानी पिलाने के लिए खेत पर पहुंचा तो गाय के पास स्थित बछड़ा नदारद मिला ऐसे में वह खेत मे इधर-उधर देखा तो 500 मीटर दूर गाय का बछड़ा क्षतविक्षत मृत अवस्था में मिला वहीं पैंथर द्वारा गाय के बछड़े को घसीटते हुए दूर ले गया और शिकार कर लिया जिसे किसानों में दहशत का माहौल हो गया घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी अशोक वैष्णव, पुष्कर सालवी, कन्हैया लाल, महेंद्र सालवी, अंकुर सिंह सहित कई किसान मौके पर पहुंचे किसानों ने पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here