भोले भक्तों ने किया जलाभिषेक
भिवाड़ी। (राजेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता ): भिवाड़ी के साथ लगते हरियाणा के मेवात जिला के तावडू शहर व आसपास के क्षेत्रों में श्रावण मास की शिव रात्रि पर पूरा क्षेत्र शिव के जयकारों से शिवमयी बना रहा। शुक्रवार को कांवडियों के साथ-साथ भोले के भक्तों ने शिव लिंग का जलाभिषेक किया। शुक्रवार को मंदिरों में कांवडियों की भारी भीड देखी गई। शिव रात्रि पर्व पर कांवडियों में भारी उत्साह देखने को मिला।


क्षेत्र में पहुंची विभिन्न कांवडों का तावडू आगमन पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। भोला साईं महाकांवड संघ के साईं सेवादारों द्वारा लाई गई छठी महाकांवड को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कांवडियों ने शहर के वार्ड नंबर 14 में स्थित श्री साईं धाम मंदिर में जलाभिषेक किया।
वहीं नगर के मुख्य बाजार में स्थित शिव मंदिर, मुख्य सडक पर जय भारत रामलीला मैदान के प्रागंण में स्थित शिव मंदिर, नीलम विहार शिव मंदिर, केशरी दास बगीची में स्थित शिव मंदिर, पुराने बस स्टैण्ड पर शिव मंदिर, वार्ड नम्बर तीन शिव मंदिर, गांव जौरासी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गांव खोरी कलां शिव मंदिर, गांव डिढारा शिव मंदिरों सहित अन्य शिव मंदिरों में महाशिव रात्रि पर्व पर कांवडियों द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। पूरा क्षेत्र शिवमयी बना रहा और जय भोले बाबा की आवाज से गुंजायमान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.