अजय गोधा संयुक्त मंत्री चुने गए

जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के चुनाव में आलोक सौंखिया अध्यक्ष, राजू अग्रवाल मंगोडीवाला उपाध्यक्ष, नीरज लुणावत मानद् मंत्री, गोविन्द प्रकाश अग्रवाल – कोषाध्यक्ष एवम् अजय गोधा संयुक्त मंत्री चुने गये। चुनाव के पश्चात् सभी ने मुख्य चुनाव अधिकारी एस.आर. शर्मा का शान्तिपूर्ण ढंग से चुनाव एवम् मतदान कराने पर धन्यवाद दिया। इस उपलक्ष्य पर असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी शपथग्रहण समारोह में पहुँचे। इसमें प्रमुख रूप से एसोसिएशन के पूर्वाध्यक्ष रामदास सौंखिया, जगदीश प्रसाद ताम्बी, विवेक काला, संजय काला, विजय केड़िया, रामशरण गुप्ता एवम् डी.पी. खण्डेलवाल सहित एसोसिएशन की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी। इसमें प्रमुख राजमल चौरडिया, उमेश डंगायच, राधामोहन रावत एवम् एन.जी.जे.सी.आई. के चेयरमेन प्रमोद डेरेवाला उपस्थित थे। और कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सांड, अनिल बम्ब, अनिल ताम्बी, अशोक माहेश्वरी, गोविन्द कुमार गुप्ता, महावीर कुमार डागा, पंकज साँखिया, प्रकाश कुमार वैद, सुनील नाहर, विष्णु अवतार मेठी उपस्थित रहे।
यह एसोसिएशन की युवा टीम है जो आसोसिएशन से जुडे हुये जितने भी कार्य है वो पूर्ण करेगी और नये वीजन के साथ पूरा करेगी।













































