संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने नारायण दर्शन यात्रा डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया

0
131
- Advertisement -

जयपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने नारायण दर्शन यात्रा डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया ।दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि समाज को इस प्रकार से भी जोड़ने का कार्य स्वयंसेवक कर रहे हैं। यह सबको ध्यान आना चाहिए। इस डॉक्यूमेंट्री को देख कर लगता है कि समाज में अच्छा कार्य भी होता है। समाज में विरोध करने का प्रयत्न करने वालों की भी जानकारी आती है।
संतों के लिए भी प्रेरक , अन्य संत इसे देखेंगे उन्हें भी लगेगा कि यह तो हम भी कर सकते हैं। यह जयपुर प्रान्त का बड़ा प्रयत्न है। यह कार्यक्रम आगे भी चलते रहे इसकी रचना बनानी चाहिए, जहां कार्यक्रम हुए है उन बस्तियों में अनुवर्तन के लिए साप्ताहिक चिकित्सा शिविर, शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देवें जिससे आभावग्रस्त समाज राजकीय योजनाओं का लाभ ले सके उसके लिए प्रयत्न हो
नारायण दर्शन यात्रा समाज तोड़क गतिविधियों को रोकने में भी सहायक होनी चाहिए । सवाईमाधोपुर में गुरुवार प्रातः आयोजित विमोचन कार्यक्रम में क्षेत्र संघचालक डाॅ रमेश चन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
2017 से प्रतिवर्ष होने वाली नारायण दर्शन यात्रा के बारे में जानकारी देने वाली इस डॉक्यूमेंट्री को विश्व संवाद केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया है। क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने बताया की 2017 में संतो के द्वारा व्यक्त इच्छा के बाद सेवा विभाग ने यह नारायण दर्शन यात्रा प्रारंभ की। दो सौ से अधिक संतो ने जयपुर प्रांत की 468 पिछड़ी एवं कच्ची बस्तियों में पहुंचकर तीस हजार से अधिक लोगो में बसने वाले नारायण के प्रत्यक्ष दर्शन किए। संतो इन बस्तियों में आहार, विहार, प्रवचन के माध्यम से सनातन संस्कृति के मंत्र को प्रवाहित किया। प्रांत कार्यवाह गेंदालाल ने बताया कि संतो की उपस्थिती से सभी लोग अभिभूत थे।

वाल्मीकि समाज के लोगो ने अपने हाथ से संतो को प्रसाद खिलाया। क्षेत्र सेवा प्रमुख शिवलहरी ने बताया कि की संत जब वहां आंगन में बैठकर भोजन करते है तो सभी हर्षित हो उठते है। यात्रा से एकात्मता का भाव जागृत होगा।ऐसी यात्रा सभी स्थान पर होनी चाहिए। अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन ने बताया कि नारायण दर्शन यात्रा सहयोग का सन्देश देती है। यह यात्रा गति पकड़ रही है।

- Advertisement -
Previous articleबारिश से तबाह किसानों ने की मुआवजे की मांग
Next articleबुटेरी में हुई 11000 हजार रुपए की कामडे़ की कुश्ती 
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here