- Advertisement -

जयपुर। जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पूरी तरह निर्वस्त्र होकर बैठ गई। महिला को निर्वस्त्र देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी नवरत्न धूलिया में महिला कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह लंबे समय से एएनएम के पद पर कार्यरत है और एपीओ चल रही है। उसकी सुनवाई नहीं हो रही ऐसे में विरोध जताने के लिए वह यहां निर्वस्त्र होकर बैठी है। आपको बता दें कि महिला ब्यावर की रहने वाली है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

















































