अखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव 9 सितंबर को जयपुर में

0
125
- Advertisement -

जयपुर । अखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव 9 सितंबर को जयपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे।अखिल भारतीय बैरवा महासभा  (पंजी)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री जी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री)  के करवाने हेतु राष्ट्रीय चुनाव समिति  का गठन किया गया था। इसमें  डॉ प्रभु लाल जाटवा उज्जैन को चुनाव समिति का अध्यक्ष एवं  श्यामलाल बैरवा (केकड़ी) को समिति का सचिव नियुक्त किया गया ।  समिति के सदस्य के तौर पर प्रभुदयाल लालावत बूंदी, पी. डी.आजाद टोंक, कन्हैया लाल जी बरुआ नई दिल्ली, एडवोकेट अश्विनी कुमार नई दिल्ली, राकेश बैरवा इंदौर को सदस्य नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के चुनाव निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण वातावरण में  कराने का निर्णय लिया गया, बैठक मे सर्वसम्मति से चुनाव दिनांक 9 सितंबर को डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी भवन राजस्थान जयपुर में कराए जाएंगे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here