लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दांतराई में ग्रामीणों की मदद से पकड़ा
रिपोर्ट: तुषार पुरोहित, सिरोही
सिरोही। सिरोही के रेवदर से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस कस्टडी से फरार हुए POCSO आरोपी को आखिरकार तीसरे दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आमलारी गांव में मौका तस्दीक के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद जिला पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।
दांतराई में ग्रामीणों की मदद से पकड़ा आरोपी
पुलिस को आज सूचना मिली कि आरोपी दांतराई हरिजन बस्ती के पीछे दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को देखते ही पुलिस और ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
दांतराई अस्पताल में कराया मेडिकल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दांतराई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इस दौरान रोहिड़ा थाना पुलिस के सीआई भी मौके पर मौजूद रहे।
मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोहिड़ा पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
दो दिन से लगातार चल रही थी तलाश
पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी की तलाश में पिछले दो दिनों से जिला पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। आखिरकार तीसरे दिन पुलिस को सफलता मिली और फरार POCSO आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
















































