लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नगर निकाय चुनाव में जिला निर्वाचन कार्यालय से करेंगे समन्वय
भाजपा नागौर जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने चुनाव प्रबंधन समिति में सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) आगामी नगर निकाय निर्वाचन-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नागौर ने चुनाव कार्यों के सुचारु संचालन के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। भाजपा नागौर जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने समिति में एडवोकेट डॉ. पवन श्रीमाली को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. पवन श्रीमाली को प्रशासनिक कार्य, चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क प्रमुख, समिति सदस्य के साथ-साथ पार्टी की ओर से निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से करेंगे समन्वय
भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने इस संबंध में 21 अगस्त को जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, नागौर को पत्र जारी कर डॉ. पवन श्रीमाली की नियुक्ति की सूचना दी।
पत्र के अनुसार, डॉ. श्रीमाली भाजपा की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय में नगर निकाय चुनाव से जुड़े कार्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें निर्वाचन से संबंधित आवश्यक पत्र-व्यवहार, प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क, बैठकों में सहभागिता और चुनाव संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में मान्यता देने का अनुरोध
भाजपा की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि निर्वाचन संबंधी समन्वय एवं आवश्यक कार्यों के लिए डॉ. पवन श्रीमाली को पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में मान्यता प्रदान की जाए।
भाजपा जिला संगठन के अनुसार, नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।



















































