लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। अंसल सुशांत सिटी भीलवाड़ा में अंसल परिवार की महिलाओं की ओर से शिव मंदिर परिसर में सावन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका सीमा पारीक ने बताया कि सावन महोत्सव श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और उनकी कृपा प्राप्त करने की भावना से मनाया जाता है। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों पर नृत्य कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में सीमा पारीक, किस्मत, किरण कंवर, मनभर कंवर, रेखा कंवर, समज कंवर, संपद पारासर, अनुराधा, चंचल मीणा, खुशी, सुनीता, बीना कंवर, नंदनी कंवर, आशा, स्नेहलता पारीक, सुमन कंवर, पुष्मिता राठौड़, दीपा, पूजा प्रजापत, अंजली, आस्था पारीक और गर्विता पारीक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने सावन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।















































