लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुक्तिधाम में जड़ी-बूटी पार्क की स्थापना, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
गंगधार (झालावाड़)। आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगधार स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर परिसर में जड़ी-बूटी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 51 औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, योग एवं आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही मुक्तिधाम गंगधार में जड़ी-बूटी पार्क की स्थापना भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पूर्व के राज्य प्रभारी अरविंद पांडेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप शर्मा, उर्मिला व्यास (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), रामस्वरूप पाटीदार (जिला युवा प्रभारी), ओमप्रकाश मेहरा (संयोजक, जिला झालावाड़), ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, महंत श्री गोविंदराम जी (रामद्वारा, गंगधार), डॉ. रेखा वर्मा तथा प्रभूदास वैष्णव शामिल रहे।
कार्यक्रम में महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी सुरेशचंद्र शर्मा, पर्यावरणविद् दशरथनंदन पांडेय, तहसील प्रभारी संतोष परमार, कमल सिंह, पतंजलि योग समिति गंगधार के अध्यक्ष कौशल शर्मा, क्षेत्र के शिक्षाविदों, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवन और आयुर्वेदिक परंपरा को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा योग और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया। स्वागत उद्बोधन ओमप्रकाश शर्मा ने दिया, जबकि दशरथनंदन पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक कुमोद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर गंगधार, चौमहला, डग और मंदिरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


















































