रामझरोखा पट्टा प्रकरण पर संयम लोढ़ा ने, कलेक्टर और प्रभारी मंत्री पर उठाए सवाल

0
15
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही: रामझरोखा पट्टा प्रकरण 

सिरोही। रामझरोखा पट्टा प्रकरण को लेकर सिरोही की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सिरोही कलेक्टर और प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी पर निशाना साधा।

लोढ़ा ने आरोप लगाया

लोढ़ा ने आरोप लगाया कि कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने केवल चार घंटे में जांच पूरी कर ली थी, लेकिन उस रिपोर्ट को पिछले चार महीने से सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सिरोही कलेक्टर किसके दबाव में काम कर रहे हैं और जांच रिपोर्ट को अब तक क्यों रोका गया है।

ओटाराम देवासी को लेकर भी सवाल खड़े किए

पूर्व विधायक ने प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कलेक्टर को सिरोही में नियुक्ति प्रभारी मंत्री की कृपा से मिली है और प्रशासन पर राजनीतिक पकड़ बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें यहां लाया गया।

संयम लोढ़ा ने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रहा है और जांच रिपोर्ट को जानबूझकर दबाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रामझरोखा पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच नहीं कराई गई तो वे इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाएंगे।

रामझरोखा पट्टा प्रकरण को लेकर दिए गए इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब इस मामले में प्रशासन और सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here