मोहर्रम को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में सीएलजी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डेगाना डिप्टी अजीत पाल सिंह तथा पादूकलां थानाधिकारी उमाशंकर ने की।

बैठक में मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

डेगाना डिप्टी अजीत पाल सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

बैठक में माणकचंद पाराशर, कालू खां ठेकेदार, सत्यनारायण वैष्णव, राजूराम माली, अन्नाराम पंवार, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, कानाराम मारोठियां, गजेंद्र वैष्णव, अनवर मोहम्मद, जब्बार मोहम्मद, आशीष राजपुरोहित, जयर मोहम्मद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here