राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी का उनके निवास पर अभिनंदन

0
111
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर  नीरज डांगी का उनके जयपुर स्थित निवास पर बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति, जयपुर के पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने डांगी को लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिष्टमंडल ने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए समाज की ओर से सम्मान व्यक्त किया।

अपने संबोधन में नीरज डांगी ने पुनः राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनता के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। डांगी ने कहा कि, “यह सब आपके प्यार और आशीर्वाद का फल है। मैं वादा करता हूं कि सदन में प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा तथा जनता की भावनाओं के अनुरूप उनकी प्रत्येक समस्या के समाधान का प्रयास करूंगा।”

इस अवसर पर उपस्थित शिष्टमंडल में बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति के अध्यक्ष  एस. के. बैरवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  प्रभु लाल बैरवा, संगठन सचिव  के. के. टाटीवाल, पंडित भवानी शंकर गोठवाल,  राजू बैरवा एवं बजरंग लाल बैरवा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Previous articleडीजल बिक्री को लेकर नए नियमों के दावों पर चर्चा
Next articleट्रक के नीचे दबकर श्रमिक की मौत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here