नागौर सूचना केंद्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी 12 जून से

0
48
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के:

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, नागौर में 12 जून से 14 जून 2026 तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ आयोजित की जाएगी।

प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक डिजाइनों, फोटो प्रदर्शनी और सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करना है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष जैन ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से अधिकाधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here