सेवा कार्यों के साथ मनाया गया तेज कंवर सांखला का जन्मदिन

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)। शहर की सामाजिक संस्था ‘हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट – उम्मीद की एक किरण’ द्वारा संस्था की किचन प्रभारी एवं प्रख्यात समाजसेवी तेज कंवर सांखला का जन्मदिन सेवा और मानवता के कार्यों के साथ मनाया गया। संस्था ने इस अवसर को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जीव-दया और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी।

कार्यक्रम की शुरुआत भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर की गई। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को जूस और बिस्किट वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी एवं एएसआई रेखा चौधरी के सानिध्य में तेज कंवर सांखला का पारंपरिक साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाई घेवर से तैयार विशेष केक भी काटा गया।

संस्था की ओर से तेज कंवर सांखला को उनकी सामाजिक सेवाओं को समर्पित एक विशेष कोलाज पोस्टर एवं कस्टमाइज्ड मग भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सेवाभावी व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में रातानाडा कृष्ण मंदिर मंडली से सीमा सांखला, आशा बाहेती, मोहिनी, मंजू सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने तेज कंवर सांखला के सामाजिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here