जायल के रोहिणा गांव में ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत कार्रवाई

0
62
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

वर्षों से बंद रास्ता खुलने पर ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) जिला प्रशासन नागौर द्वारा चलाए जा रहे ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत जायल तहसील के रोहिणा गांव में बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से बंद पड़े रास्ते को खुलवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

स्टेट हाईवे से डेरोली सड़क को जोड़ता है रास्ता

जानकारी के अनुसार ग्राम रोहिणा के खसरा नंबर 9 में दर्ज गैर मुमकिन रास्ता स्टेट हाईवे को डेरोली सड़क से जोड़ता है। करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबाई और पर्याप्त चौड़ाई वाला यह रास्ता कई वर्षों से बंद पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन ने अतिक्रमण की पहचान कर ‘रास्ता खोलो अभियान’ के तहत इसे आमजन के लिए पुनः खुलवाया।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई देवेंद्र कुमार के निर्देशों तथा उपखंड अधिकारी रजत के मार्गदर्शन में की गई।

16 मई 2026 को तहसीलदार विजय बाजिया के नेतृत्व में भू-अभिलेख निरीक्षक बजरंगलाल और हल्का पटवारी मनोज जाजड़ा मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की आपसी समझाइश से अतिक्रमित रास्ते को खुलवाया।

ग्रामीणों ने जताया आभार

रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया और अभियान की सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here