अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹50 लाख मूल्य के 215 गुमशुदा मोबाइल बरामद

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता, (राजस्थान)

 SP हर्षवर्धन अग्रवाला ने मालिकों को सौंपे हैंडसेट

अजमेर ब्यूरो।जिला पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष साइबर टीम ने विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए कुल 215 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रिकवर किए गए इन सभी कीमती स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत ₹50 लाख से अधिक आंकी गई है।

पुष्कर मेले और उर्स के पीड़ितों को मिली बड़ी राहतइस बड़ी रिकवरी की सबसे खास बात यह है कि इसमें पिछले कुछ समय के दौरान अजमेर के विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और दरगाह के वार्षिक उर्स के आयोजनों के समय गायब हुए मोबाइल फोन भी शामिल हैं। इन बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक मेलों में उमड़ने वाली भारी भीड़ का फायदा उठाकर शातिर बदमाशों ने देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के फोन पार कर दिए थे। अजमेर पुलिस की साइबर सेल ने हार न मानते हुए लगातार तकनीकी सर्विलांस (CEIR पोर्टल और लोकेशन ट्रैकिंग) की मदद से इन फोन्स को देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रैक कर वापस हासिल करने में कामयाबी पाई है।

अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया खुलासा
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) हर्षवर्धन अग्रवाला ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस पूरी कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा किया। एसपी अग्रवाला ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार डेटा एनालिसिस और सर्विलांस पर काम कर रही थीं।

मालिकों के लौटे चेहरे के भाव, जनता ने की सराहनाकार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई मूल शिकायतकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे। महीनों पहले गायब हो चुके अपने कीमती फोन और उनमें सुरक्षित निजी डेटा को वापस पाकर पीड़ितों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विशेष रूप से उन बाहरी पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने पुलिस का आभार व्यक्त किया, जो अपने फोन मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ चुके थे। अजमेर जिला पुलिस की इस त्वरित और परिणामोन्मुखी कार्रवाई की आम जनता में चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here