हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न ,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
156
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में दिशा (District Development Coordination & Monitoring Committee) की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में अजय सिंह किलक, मंजू बाघमार, जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार भी मौजूद रहे।

सड़क और सार्वजनिक कार्यों पर सख्त निर्देश

बैठक के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने एनएच (PWD), NHAI और PWD अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे उगी बबूल की झाड़ियों को विशेष अभियान चलाकर हटाया जाए।

उन्होंने मिर्धा कॉलेज और जेएलएन अस्पताल के सामने स्वीकृत एफओबी कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में अनियमितता पर नाराजगी

मालगांव में PMGSY के तहत बनी सड़क में कथित बदलाव को लेकर सांसद ने नाराजगी जताई और PWD के S.E. को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी दिशा बैठक को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बासनी ROB पर गंभीर चर्चा

सर्किट हाउस के सामने स्थित बासनी ROB को लेकर बैठक में विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर इसे चार लेन ROB बनाने का सुझाव दिया।

सांसद ने कहा कि इस ROB के निर्माण में सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है, इसलिए इसे तोड़कर नया ROB बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने इस मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए।

विद्युत विभाग पर भी सवाल

बैठक में विद्युत विभाग के टेंडरों में अनियमितता, RDSS कार्य में लापरवाही सहित कई मामलों पर चर्चा हुई। इस दौरान जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को भी फटकार लगाई गई।

सांसद, राज्य मंत्री और विधायक ने संयुक्त रूप से विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Previous articleराजपुरा गांव में 1.96 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल भवन
Next articleकोटपूतली में कबाड़ गोदाम में भीषण आग
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here