ग्राम रथ अभियान की संध्या चौपाल में योजनाओं की जानकारी

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सुमेरपुर (पाली): जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के भांवरी गांव में आयोजित ग्राम रथ अभियान की संध्या चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों की पानी, बिजली और राजस्व संबंधी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम-2026 और किसान-पशुपालक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री ने ग्रामीणों से विकसित राजस्थान@2047 के लिए अपने सुझाव रथ के साथ लगी पेटिका में डालने की अपील की।

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी और कहा कि योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है।

इस अवसर पर कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। किसानों ने जैविक खेती, खेत तलाई, तारबंदी और कृषि यंत्र योजनाओं से अपनी आय में हुई वृद्धि के अनुभव साझा किए।

मंत्री ने पशुपालकों से अपील की कि पशु बीमार होने पर हेल्पलाइन 1962 पर संपर्क करें, जिससे घर पर ही एंबुलेंस और इलाज की सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने सरकार के विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

- Advertisement -
Previous articleकैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here