सेंट पॉल्स स्कूल में विधिक संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों को मिली कानूनी जानकारी

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


राजसमंद (गौतम शर्मा) राजसमंद के रीको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि संगोष्ठी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषयों में गहरी रुचि दिखाई।

संगोष्ठी की मुख्य वक्ता असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋतु शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के कानूनी पहलुओं एवं इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस कुप्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों को जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इसके उपयोग के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग, उसके लाभ और संभावित खतरों पर प्रकाश डाला गया।

ऋतु शर्मा ने साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया और ऑनलाइन धोखाधड़ी व खतरों से बचने के तरीके समझाए। इसके अलावा नशा मुक्ति के विषय पर भी जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए विद्यालय प्रबंधन ने राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य वक्ता ऋतु शर्मा का आभार व्यक्त किया। यह संगोष्ठी विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाली रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here