एसआई/प्लाटून कमांडर परीक्षा : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू, 111 केंद्रों पर आयोजन

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जोधपुर। में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन 5 व 6 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पारी सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया। वहीं दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।

शहर में कुल 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन 35,496 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 20 सतर्कता दल और 37 उप-समन्वयक नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे परीक्षा संचालन पर नजर बनाए हुए हैं।

देवनगर थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here