- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
(रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद)
राजसमंद। जिले के पिपली अहिरान के पास खेड़िया कुमावत बस्ती में मानवता और जीव प्रेम की मिसाल देखने को मिली। यहां खेत में कंटीली झाड़ियों और तारबंदी में फंसे राष्ट्रीय पक्षी मोर को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
ग्रामीण रतनराज कुमावत ने बताया कि लालूराम कीर के खेत के पास मोर झाड़ियों और तारबंदी में बुरी तरह उलझ गया था। सूचना मिलते ही रामेश्वर लाल कुमावत, प्रकाश चंद्र गमेती और प्रेम देवी कुमावत मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक मोर को छुड़ाया।
मोर को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने उसे दाना-पानी दिया और पूरी तरह स्वस्थ होने पर पुनः खुले वातावरण में छोड़ दिया।
इस सराहनीय कार्य के माध्यम से ग्रामीणों ने वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश दिया।
