एम्स के डॅाक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के पांच आरोपी साथी छात्र गिरफ्तार

0
113
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जैसलमेर के फलसूंड का रहने वाला था मृतक डॅा. रतनलाल मेघवाल
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

गुजरात में राजकोट स्थित गुजरात के प्रतिष्ठित एम्स अस्पताल के एक इंटर्न डॅाक्टर की आत्महत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक का सुसाइड नोट सामने आया। सुसाइड नोट से पता चला की एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल ने अपने पांच सहपाठियों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्महत्या की है। इस मामले में मृतक के पिता मोहन लाल मेघवाल ने गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 108, 3(5) और अत्याचार अधिनियम के तहत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

फीमेल क्लासमेट का भी जिक्र
मृतक युवक ने इससे पहले दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था और मानसिक रुप से अस्वस्थ होने के कारण मनोचिकित्सक से इलाज भी करवा रहा था। सुसाइड नोट में उसकी एक सहपाठी का भी जिक्र है जो उसके साथ पढ़ रही थी। हालांकि अदालत के के आदेशानुसार पुलिस ने सभी पांच इंटर्न डॅाक्टर्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र रतन मेघवाल

राजस्थान के जैसलमेर जिले के फल्सूंड गांव के निवासी औ घड़ी मरम्मत करने वाले मोहनलाल मेघवाल के बेटे 26 साल के रतन कुमार मेघवाल पिछले चार वर्षों से राजकोट के एम्स अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। और वर्तमान में लास्ट ईयर में थे। 14 मार्च 2026 को सुबह लगभग 4 बजे रतन कुमार ने जामनगर रोड़ पर घंटेश्वर 25 वारिया के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल से रतन कुमार का बैग बरामद किया, जिसमें एक मोबाइल फोन, टैबलेट और नोटबुक थी।
17 पेज का सुसाइड नोट मिला
पुलिस को मृतक के नोटबुक में 17 पन्नों का आत्महत्या का पत्र मिला जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ था। मृतक के पिता का आरोप है कि लगातार उत्पीड़ने के कारण उनके बेटे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और अनंतत: उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा एससी, एसटी सेल के एसपी को सौंप दी गई है।
5 एमबीबीएस के पांच छात्रों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पुलिस ने बताया कि उनके साथ पढ़ रहे 5 एमबीबीएस छात्र उन्हें शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ति करते थे। जिसके कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने 5 आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। एक लड़की का भी जिक्र है जो आरोपियों और मृतक की कॅामन दोस्त थी। उससे भी पुछताछ की जा रही है। वे सभी व्हाटसएप मैसेज के माध्यम से बात करते थे। पांचों आरोपियों में से 3 राजस्थान के मुल निवासी है एक हरियाणा और एक भरुच का रहने वाला है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here