- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
पादूकलां। नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमराने से लोग मजबूरी में सड़कों और गलियों पर मोटरें लगाकर पानी खींचने को मजबूर हैं। कस्बे के सैन मोहल्ला में हर थोड़ी दूरी पर मोटरें और बिजली के तार बेतरतीब फैले हुए हैं, जिससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नियमित जल आपूर्ति न होने के कारण उन्हें सार्वजनिक नलों तक जाना पड़ता है और सुबह-शाम मोटरों की आवाज पूरे इलाके में गूंजती रहती है। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि जल आपूर्ति नियमित एवं पर्याप्त सुनिश्चित की जाए और सड़कों पर फैले मोटरों और तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
