श्री राधा माधव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी को

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नवीन कुमावत 

किशनगढ़ रेनवाल। शहर के चौमूं बाजार स्थित श्री राधा माधव मंदिर में भगवान राधा-मोहन की अष्टधातु से बनी मूर्तियों की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी को भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की जाएगी। गौरतलब है कि करीब तीन माह पूर्व मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने तत्परता से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुजारी भातरा परिवार ने न्यायालय के माध्यम से मूर्तियां पुनः प्राप्त कर ली थी, लेकिन अभिजीत मुहूर्त नहीं होने के कारण अब तक मंदिर में पुनः प्रतिष्ठा नहीं हो सकी।

मंदिर कमेटी के संदीप भातरा ने बताया कि चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत बुधवार से दो दिन के लिए संकल्प, गोपाल सहस्त्रनाम, विष्णु सहस्त्र नाम के पाठ, द्वादश अक्षर मंत्र के जाप किए जाएंगे। 6 फरवरी को गणपति षोडश मातृका, नवग्रह, श्री हरि विष्णु सहित देवी देवताओं की पूजा हवन तथा विग्रहो का वैदिक विधानुसार जल, अन्न, पुष्प, औषधि इत्यादि में वाश कराया जाएगा। 7 फरवरी को बड़ा मंदिर के महंत डॉ. जुगल शरण महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले ठाकुर जी का अभिषेक कर ठाकुर जी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here