गंगापुर सिटी तहसीलदार अजय और बरनाला तहसील से लक्ष्मण प्रसाद निलंबित

0
61
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर 

 बनी सिंह मीना 

दो तहसीलदार निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

गंगापुर सिटी ।   राज्य में प्रशासनिक सख्ती के तहत राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर ने सवाई माधोपुर जिले के दो तहसीलदारों को विभागीय जांच प्रस्तावित होने के बाद निलंबित कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार तहसीलदार अजय सिंह मीणा, तहसील गंगापुर सिटी तथा तहसीलदार लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, तहसील बरनाला के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों तहसीलदारों का मुख्यालय राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें निर्वाह भत्ता देय होगा।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय जांच पूर्ण होने तक संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा तथा सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों की पालना करना अनिवार्य रहेगा। दोनों आदेशों की प्रतिलिपि शासन उप सचिव, जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इन कार्रवाइयों को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। विभागीय जांच के निष्कर्ष आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here