- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर के अंतर्गत महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ किया गया।
विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं एमेरिटस चेयरपर्सन डॉ. एम.एल. स्वर्णकार ने इस अवसर पर कहा कि दो वर्ष पूर्व अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक एवं दिव्य क्षणों से प्रेरित होकर उन्होंने मीना स्वर्णकार के साथ यह संकल्प किया था कि इस पावन दिवस को प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय परिसर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। उसी संकल्प भावना से द्वितीय ‘रामोत्सव’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान श्री रामलला का विधिवत पूजन-अर्चन, आरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूजन के पश्चात मेडिकल कॉलेज भवन के समक्ष महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विकास चन्द्र स्वर्णकार
ने कहा कि कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन करते हुए सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल्यों को सुदृढ करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म दया भाव जगाता है जो कि चिकित्सा से जुड़े पेशेवरों में आवश्य होता है।
कार्यक्रम में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आर.आर. सोनी, वाइस चांसलर डॉ. अचल गुलाटी, चीफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शोभित स्वर्णकार, डायरेक्टर परचेज योगेंद्र वर्मा, श्रीमती हरमन स्वर्णकार, जयाश्री स्वर्णकार, डॉ. विनय कपूर, डॉ. प्रदीप पायन, डॉ. सुधीर सचदेव सहित स्वर्णकार परिवार के सदस्य, वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -















































