” बैटल ऑफ गलवान ” को टक्कर देगी बादल झरवाल की ” स्वाभिमान दा ऑक्सीजन “

0
160
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सलमान खान की ” बैटल ऑफ गलवान ” को टक्कर देगी ” स्वाभिमान दा ऑक्सीजन “
जयपुर। मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर बनाई गयी हिन्दी फिल्म ” स्वाभिमान दा ऑक्सीजन ” 17 अप्रेल,2026 को रिलीज़ होने जा रही सलमान खान की बेटल ऑफ गलवान के साथ रिलीज़ होने जा रही है । यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा । कारण कि सलमान खान की फिल्म का बजट 200 करोड रुपयों के आस पास है जोकि बादल की फिल्म से 200%से भी अधिक माना जा रहा है । लेकिन बादल की फिल्म अपनी लाजवाब कहानी और बेहतरीन गीत संगीत व कलाकारों के शानदार अभिनय के दम पर सलमान खान की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे सकती है । सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है और जिसके रिव्यू कोई खास नहीं आये है । जबकि बादल झरवाल की फिल्म का ऑफिसियल ट्रेलर 01 फरवरी को रिलीज़ होने जा रहा है । फिल्म मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहासपर आधारित होने के कारण सच्चाई के करीब रहेगी । और मुख्य अभिनेता के रूप में बादल झरवाल ने इस फिल्म मे अलग-अलग भूमिकाओ के रूप में 4 किरदारों को निभाया है । जोकि अपने आप मे बहुत चुनौती भरा काम रहा है । कारण कि उन चारों ही किरदारों की भूमिकाएं अलग-अलग है । फिल्म मे मुख्य अभिनेत्री के रूप निष्ठा डागूर को रखा गया है । और इस फिल्म मे राखी शुक्ला व बादल झरवाल के बीच मे बाँलीवुड इन्डस्ट्री में आज तक का सबसे लम्बा सीन भी वन टेक शूट हुआ है । और फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग रंगीले राजस्थान की खूबसूरत लोकेसंस पर की गयी है । इसलिए इस फिल्म मे वी एफ एक्स का इस्तेमाल बहुत कम किया गया है और फिल्म के गीत संगीत को फिल्म की कहानी के अनुरूप जोशीला रखा गया है । और इसीलिए फिल्म के संवाद भी बहुत संवेदनशील रखे गये है । यह फिल्म अपनी इन सब खूबियों के कारण बहुत अच्छी लगेगी दर्शकों को , ऐसा दावा है इस फिल्म के मैकर्स और कलाकारों का ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here