- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
गंगधार, झालावाड़
झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 830 ग्राम अफीम निर्मित डोडा चूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामला और गिरफ्तारी
थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि पुलिस की गठित टीम ने गश्त के दौरान सांकरिया रावतपुरा रोड, रेलवे स्टेशन चौमहला के पास दो व्यक्तियों की तलाशी ली।
-
भोलाराम व्यास (निवासी सांकरिया) के बैग से 11 किलो 235 ग्राम अफीम निर्मित डोडा चूरा जप्त किया गया।
-
भुवान सिंह के बैग से 9 किलो 595 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
- Advertisement -











































