जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर की मानवता की मिसाल पेश

0
41
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा राजसमन्द।
राजसमंद जिले की फियावड़ी पंचायत के खातिखेड़ा गांव में चंदन बाला बहु मंडल कुंवारिया की ओर से जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य का नेतृत्व बहु मंडल की अध्यक्ष शालिनी तातेड़ ने किया।
आगाज परियोजना की कार्मिक देउ कुमारी रेगर ने पहले जरूरतमंद लोगों का सर्वे कर उनकी जानकारी जुटाई, जिसके बाद वर्धमान साड़ी सेंटर के सहयोग से कंबल वितरण की व्यवस्था की गई।

कंबल पाकर जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों का आभार जताया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सर्दी के इस मौसम में इस तरह के सेवा कार्य न केवल राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान मौके पर मोहल्ले की कई महिला पुरुष मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here