- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की अनुशासन समिति की बैठक सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्य पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, सरोज कुमारी उपस्थित रहे, जबकि पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ऑनलाइन जुड़े।
समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में अनुशासनहीनता से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित प्रकरणों में अग्रिम कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि खींवसर विधायक रेवतराम डांगा के प्रकरण में समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय किया है।
