- Advertisement -

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से पुलिस टीम दिल्ली में अपराधियों पर दबिश देने जा रही थी की यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक उनकी बोलेरो पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने से बोलेरो दो हिस्सों में बदल गई।
दिल्ली दबिश देते समय हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना आगरा से नोयडा जाते समय पुलिया से टकरा गई। बोलेरो में 8 लोग सवार थे। पुलिस और हाईवेकर्मियों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। सुरीरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -