दशहरे पर बच्चों ने बनाए रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले

0
108
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

गुल्लक की बचत और मोहल्ले से राशि जुटाकर किया आयोजन

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के वार्ड 20 स्थित कलावतों के मोहल्ले में बच्चों ने दशहरे के अवसर पर अपने गुल्लक की बचत राशि और मोहल्लेवासियों से सहयोग राशि एकत्रित कर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए।

अभिभावक फत्तू जैन ने बताया कि बच्चों में अथर्व जैन, रियांश खुटवाले, एकांश मंगल, सम्यक जैन, सिद्धार्थ जैन, आरव बढाया, हिमांश जैन, आश्वी जैन, छवि और भवी सहित कई ने मिलकर लगभग ₹3000 खर्च कर पुतले बनाए।

दशहरे की शाम को बच्चों ने आतिशबाजी के साथ तीनों पुतलों का दहन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। पूरे मोहल्ले में बच्चों के उत्साह का नजारा देखते ही बन रहा था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here