विजय कुमार सांखला को अमेरिका की सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि

0
76
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (रूपनारायण सांवरिया)। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी एवं शिक्षाविद् विजय कुमार सांखला को अमेरिका स्थित सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, साउथ डकोटा द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

विजय कुमार सांखला वर्तमान में प्रधानाचार्य, कार्यकारी प्रधान राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा), अखिल भारतीय खटीक समाज N-441 के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्हें शिक्षा प्रसार, सामाजिक जागरूकता, मानव सेवा एवं समाज उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता नमो सेना मोदी अखंड भारतीय राष्ट्रीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह डी. अहलावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमद् पीताम्बरा पशुपति पीठाधीश्वर विश्वगुरु डॉ. गौरी शंकर महाराज रहे।

इस अवसर पर रेलवे मंत्रालय के मुख्य अभियंता डॉ. आलोक कुमार भार्गव, भारतीय पैकेजिंग संस्थान के अतिरिक्त निदेशक प्रो. (डॉ.) तनवीर आलम, अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग केंद्र प्रमुख एवं उप निदेशक शेखर अम्बेरकर, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उप निदेशक रघुबीर शर्मा, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. प्रभात कुमार तथा सांसद दीपसिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में विजय कुमार सांखला के सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण, कर्मठता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने के बाद सांखला ने इसे समाज, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के आशीर्वाद का प्रतिफल बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारियों तथा अखिल भारतीय खटीक समाज N-441 के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने विजय कुमार सांखला को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here