Home business news विधायक कैलाश वर्मा ने उन्नति ग्रीन वैली प्रोजेक्ट पर किया ध्वजारोहण

विधायक कैलाश वर्मा ने उन्नति ग्रीन वैली प्रोजेक्ट पर किया ध्वजारोहण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बगरू विधायक कैलाश वर्मा का स्वागत

जयपुर। बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर अजमेर रोड पर मणिपाल यूनिवर्सिटी के पास जेडीए अप्रूव्ड प्रोजेक्ट ‘ग्रीन वैली’ पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ग्रुप के डायरेक्टर्स विजय सैनी, राकेश शर्मा सहित काफी संख्या में एसोसिएट भी मौजूद रहे।
जयपुर में सबसे ऊंचाई 110 फीट के ध्वजारोहण अवसर पर बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और तिरंगा यात्रा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विधायक का उन्नति ग्रुप के डायरेक्टर्स की ओर से साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर रमेश गुर्जर, मुकेश यादव, दौलत राम जांगिड़, द ईगल फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, ललित सैनी, रमेश शर्मा, विकास मीणा, मुकेश शर्मा, किशन जांगिड़, राकेश लांबा सहित कई लीडर्स व एसोसिएट भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version