लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच क्षेत्रवासियों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश
मारुधर महावीर नगर। मारुधर महावीर नगर विकास समिति के तत्वावधान में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा जलपान किया।
समिति के संस्कृति मंत्री अभिलेश वडेरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हुए समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुन्ना अंसारी, संरक्षक मोहन राज चोपड़ा, सलाहकार गुलाम गौस, किशनलाल भट्टड़, उपाध्यक्ष सुहेल फरीदी, डॉ. राजेंद्र तातेड़, मदन तातेड़, सुनील मालू, सैयद मोदी, प्रमोद चोपड़ा, बाबूलाल माहेश्वरी, सुरेश मूंदड़ा, भंवर सिंह राजपुरोहित, बीना मूंदड़ा, हीरा देवी चोपड़ा, रानू राधड़, सीता भट्टड़, लवीना भास्कर वडेरा, शैलेश लोढ़ा, मिश्रीमल वडेरा, गोपी देवी, हरीश सोनी, महेंद्र मेहता, श्यामजी, जगदीश वडेरा, अरविंद धारीवाल एवं गौतम संखलेचा सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।
