लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित श्री गोविंद देव जी मंदिर और काले हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और विकास की कामना की।
श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान
मंदिर प्रांगण में आम श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का प्रतीक है।
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा –
“श्रीकृष्ण का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को कर्तव्य, प्रेम, सेवा और सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गीता के उपदेशों को अपने सार्वजनिक जीवन में अपनाकर समाज सेवा करनी चाहिए, यही हमारी सच्ची भक्ति और सेवाभाव है।”
पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, जयपुर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा और पार्षद विमल अग्रवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।