लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विधायकों और विधानसभा अधिकारियों ने 50 किलो फूलों की माला पहनाकर दी शुभकामनाएं
देवनानी से दिन भर मिलने वालों का लग रहा तांता
जयपुर | राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को फ्रांस और जर्मनी की सफल अध्ययन यात्रा और देवनानी एवं उनकी धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी के विवाह की 50 वीं वर्षगांठ के पर विधायकगण और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 50 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। शुक्रवार को दिन भर विधानसभा और राजकीय निवास पर देवनानी से मिलने वालों का तांता लगा रहा।
राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को उनकी धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी से लगातार परिवार एवं सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरणा, सहयोग एवं संबल मिल रहा है।
इस मौके पर विधायकगण और विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देवनानी का अभिनन्दन किया और उनके नैतिक मूल्यों, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा व दांपत्य जीवन में समर्पण को प्रेरणा स्वरूप स्मरण किया गया।
विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के शर्मा और विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एवं देवनानी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद दांपत्य जीवन के लिए मंगल कामनाएँ दीं।










































