Home latest वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया विशेष जोर

गौतम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, मेंटल हेल्थ फाउंडेशन एवं रिसर्च एजुकेशन एंड सर्विस टेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल के सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी, अपेक्स यूनिवर्सिटी और आईआईएस यूनिवर्सिटी के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस वर्ष वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेंटल हेल्थ द्वारा घोषित थीम “आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच” पर एमेरिटस प्रोफेसर डॉ शिव गौतम ने व्याख्यान देते हुए बताया कि विभिन्न शोधों में यह पाया गया है कि प्राकृतिक और अप्राकृतिक आपदाओं के बाद मानसिक विकारों की समस्या में वृद्धि होती है — चाहे वह भूकंप प्रभावित क्षेत्र हों या भोपाल गैस त्रासदी जैसी बड़ी आपदाएं।

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ मनस्वी गौतम ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को मानसिक रूप से सुदृढ़ और सशक्त बनाने के लिए समय पर काउंसलिंग, सपोर्ट सिस्टम और कम्युनिटी हेल्थ सर्विसेज को मजबूत करना जरूरी है।

गौतम हॉस्पिटल की सीईओ राजश्री गौतम ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हॉस्पिटल से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विभिन्न यूनिवर्सिटी से आए छात्र महक, पलक, संस्कार, ओमानसी, पीनाज, भूमिका, अनुष्का, आंचल, पीयूष और श्रवणी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

डॉ अनीता गौतम ने मानसिक रोगों के उपचार में दवाओं के साथ जीवनशैली में सुधार और काउंसलिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, मनोरोगों पर आधारित लघु फिल्म “भ्रमजाल” भी प्रदर्शित की गई, जिसे प्रतिभागियों ने सराहा।

कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ महिमा गौतम द्वारा किया गया।

 यह आयोजन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और आपदाओं में प्रभावी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर देने के उद्देश्य से किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version