वार्ड 9 की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नगरपालिका पर अनदेखी का आरोप

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी। (रिपोर्टर – मनीष पारीक) वार्ड नंबर 9 की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वार्डवासियों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लंबे समय से समस्याओं के समाधान नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

भाजपा मंडल मंत्री गणेश परेवा के नेतृत्व में वार्ड के नागरिक एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे आमजन को दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका मण्डल को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

नागरिकों ने एसडीएम से मांग की कि नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान श्यामलाल शुक्रिया, भवानी चावला, माया देवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष वार्डवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here