वाहन रैली के लिए कुण्ड धाम के महाराज को दिया निमंत्रण, बैनर का विमोचन

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी (रिपोर्टर — मनीष पारीक)। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर श्री आलम सेठ बालाजी महाराज मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति द्वारा विशाल वाहन रैली के लिए कुण्ड धाम के पूज्य श्री श्री 108 हरिदास जी महाराज को ससम्मान आमंत्रित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल को आलम सेठ बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री भीवड़ा नाड़ा बालाजी महाराज मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली सतरंगी ध्वज के साथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर श्री आलम सेठ बालाजी महाराज मंदिर तक पहुंचेगी, जहां परंपरागत विधियों का पालन किया जाएगा।

महाराज श्री को रैली की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी गई, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। इस अवसर पर उनके द्वारा वाहन रैली के बैनर का विधिवत विमोचन भी किया गया।

इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य दशरथ सिंह लिचाना, बाबूलाल बरवड़, सर्वेश्वर शर्मा, उमाशंकर पंडित, अशोक सैनी, परमेश्वर शर्मा, राजू सिंह लिचाना, राजू शर्मा, अजय गुजराती, पंकज खंडेलवाल, दीपेश सबनानी, मोंटी योगी, गणेश स्वामी, कपिल कुमावत, दीपक शर्मा, शेखर, सागर शर्मा, गिरिराज सिंह, यश सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here