- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
झालावाड़।
झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र में पदस्थ कांस्टेबल ब्रजेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा भावना और ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अमितकुमार बुडानिया द्वारा सम्मानित किया गया।
कांस्टेबल ब्रजेश कुमार ने पुलिस विभाग में रहते हुए जनता की सहायता, जिम्मेदारियों का तत्परता से निर्वहन और अपने कर्तव्यों को बेहतरीन तरीके से निभाकर विशेष पहचान बनाई है। उनके इसी जनहितकारी कार्य और अनुकरणीय सेवाभाव को देखते हुए SP द्वारा उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने कांस्टेबल ब्रजेश कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ की हैं।
