उनियारा पहुंचा संत रविदास जयंती वर्ष का रथ 

0
7
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर भी जोर

उनियारा (टोंक)। रिपोर्ट- दुर्योधन मयंक।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का रथ उनियारा पहुंचा। यात्रा के उनियारा पहुंचने पर महादेव जी मंदिर, बस स्टैंड और नैनवा रोड पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को याद करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान और कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को आमजन तक पहुंचाना है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही संत रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी का मजबूत बोर्ड बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

ममता साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा को नगर में और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गोत्तम ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गोत्तम, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया, मंडल प्रतिनिधि सुरेश कुमावत, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगदीश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता बड़ाया, माया सुवालका, महामंत्री मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, लोकेश सैनी, कन्हैया लाल सैनी, विजय महावर, जुबेर पठान, सुरेंद्र मेरुटा, सुमन मेरुटा, आकाश गुर्जर, कन्हैया एरवाल, प्रेम प्रजापत, चंचल पारिक, मोनू सेन और हेमराज आकोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here