ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा जारी

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

9 दिनों में 79 हजार से अधिक चालान, ब्लैक फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट पर सबसे बड़ी कार्रवाई

**जयपुर | रूपनारायण सांवरिया**

राजस्थान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। 4 जून से 12 जून 2026 तक चले इस विशेष अभियान के दौरान कुल **79,195 प्रवर्तन कार्रवाइयाँ** की गईं।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक **राजीव कुमार शर्मा** के निर्देश पर, महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात **अनिल पालीवाल** तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात **डॉ. बी.एल. मीणा** के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनधिकृत लाल-नीली बत्तियां, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट तथा अनधिकृत शब्द एवं चिन्हों के उपयोग पर रोक लगाना है।

ब्लैक फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

उल्लंघन का प्रकार

कार्रवाइयाँ

ब्लैक फिल्म

30,644

नियम विरुद्ध नंबर प्लेट/पंजीयन चिन्ह

20,462

अनधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन

10,820

अवैध वाहन संरचना परिवर्तन

7,634

अनधिकृत लाल-नीली बत्ती/फ्लैशर/हूटर

5,406

प्रेशर एवं एयर हॉर्न

4,229

12 जून को भी रही सख्ती

केवल 12 जून 2026 को ही राज्यभर में 8,460 कार्रवाइयाँ की गईं। इनमें 3,193 ब्लैक फिल्म, 2,250 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 1,086 अनधिकृत शब्द एवं चिन्ह, 844 अवैध मॉडिफिकेशन, 616 अनधिकृत बत्ती/फ्लैशर/हूटर और 471 प्रेशर हॉर्न के मामले शामिल रहे।

इन जिलों में सबसे अधिक कार्रवाई

जिला/कमिश्नरेट

कार्रवाइयाँ

जयपुर पश्चिम

490

अजमेर

385

जयपुर यातायात

367

चित्तौड़गढ़

349

सवाई माधोपुर

325

भीलवाड़ा

320

कोटा शहर

302

सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल ने कहा कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास है। ब्लैक फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न और अवैध मॉडिफिकेशन जैसे उल्लंघन कानून के खिलाफ होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों को भी बढ़ावा देते हैं।

राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here