- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: सत्यनारायण चांदा | चाकसू
चाकसू थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टोंक की दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार पिकअप के सामने अचानक मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते पिकअप सड़क के डिवाइडर पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर टोल पेट्रोलियम टीम और क्रेन मौके पर पहुंची और पिकअप को डिवाइडर से हटवाकर सड़क किनारे किया गया।
तेज़ रफ्तार पिकअप की टक्कर से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। सौभाग्य से वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई। यह हादसा चाकसू थाना क्षेत्र के हूकण गांव के पास हुआ।
- Advertisement -

















































