सुथड़ा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धा के साथ हुआ मुनिसुव्रतनाथ विधान

0
68
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भक्ति भाव से चढ़ाए गए 120 अर्घ, शाम को हुई भक्तामर दीपार्चना

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मुनिसुव्रतनाथ विधान का आयोजन किया गया।

मंगलाष्टक से हुआ शुभारंभ

प्रबंध समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा और सह-कोषाध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि विधान की शुरुआत मंगलाष्टक से हुई।

  • नित्य अभिषेक एवं शांति धारा पुण्यार्जक रमेश चंद रौनक सर्राफ (निवाई) परिवार की ओर से की गई।

  • प्रथम मूलनायक शांति धारा महावीर प्रसाद व विनोद कुमार ढिकोलिया द्वारा तथा

  • द्वितीय मूलनायक शांति धारा महावीर प्रसाद व ओमप्रकाश रूपबास परिवार की ओर से संपन्न की गई।

भक्ति के साथ विधान

दोपहर में मुनिसुव्रतनाथ विधान पुण्यार्जक परिवार महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, मनोज कुमार, तनिष्क कुमार और सुविधा कुमार ढिकोलिया द्वारा किया गया, जिसमें भक्ति के साथ 120 अर्घ चढ़ाए गए
विधानाचार्य पं. अंकित शास्त्री और संगीतकार दुर्गेश एंड पार्टी, नैनवा ने भक्ति संगीतमय माहौल में विधान सम्पन्न कराया।

स्वागत और वात्सल्य भोज

समारोह में श्रेष्ठी परिवार का कमेटी की ओर से तिलक, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इस अवसर पर उपस्थित रहे। विधान के बाद वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ।

भक्तामर दीपार्चना

भक्तामर संयोजक नरेंद्र जैन (बनेठा) ने बताया कि शाम 7:30 बजे भक्तामर मंडल अलीगढ़ द्वारा भक्तामर दीपार्चना आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here