लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक रामापीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र जैन को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार जैन का प्रस्ताव सामने आया, जिसे सभी व्यापारियों और दुकानदारों ने समर्थन देते हुए सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसके बाद कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी नाम घोषित किए गए।
कार्यकारिणी इस प्रकार है:
-
अध्यक्ष – सुरेंद्र कुमार जैन
-
उपाध्यक्ष – सीताराम प्रजापत, राजेंद्र चौधरी, मुकेश मीना, इमरान खान
-
कोषाध्यक्ष – रामकिशन धाकड़, सियाराम प्रजापत
-
महामंत्री – महावीर प्रसाद धाकड़
-
संगठन मंत्री – सुनील जैन, नितिन सोनी
-
सलाहकार मंत्री – कन्हैयालाल धाकड़, राजूलाल धाकड़, नंदकिशोर जांगिड़, प्रहलाद गुर्जर, लादूलाल रैगर, राजूलाल गुर्जर
-
प्रचार मंत्री – सोनू खां, जीतू धाकड़, मुकेश सैनी, रामसहाय मीना
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और सभी का मुंह मीठा करवाकर समारोह का समापन किया।



















































