सुखोदय अभिषेक मंडल के सदस्य करेंगे गुरु तीर्थ वंदना

0
54
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सूंथड़ा स्थित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर प्रतिदिन अभिषेक करने वाले सुखोदय अभिषेक मंडल के लगभग 70 सदस्य आगामी दिनों में गुरु तीर्थ वंदना के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा के नेतृत्व में यह दल यात्रा करेगा। मंडल के सदस्य 29 अक्टूबर को ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे और 30 अक्टूबर (गुरुवार) को मध्यप्रदेश के अशोकनगर में स्थित परम पूज्य तीर्थचक्रवर्ती, तीर्थजीर्णोद्धारक, निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महामुनिराज के दर्शन करेंगे।

इस दौरान मंडल के सदस्य सुधासागर महाराज को सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, सूंथड़ा पर ससंघ आगमन हेतु निवेदन भी करेंगे।

मंडल के सदस्य मनोज जैन बनेठा ने बताया कि इस यात्रा में उनियारा, बनेठा, ढिकोलिया, ककोड़, निवाई और टोंक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभिषेक मंडल और प्रबंध कमेटी सदस्य शामिल होंगे।

आध्यात्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण जैन समाज इस यात्रा को गुरु भक्ति और तीर्थ सेवा का विशेष अवसर मान रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here