लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रियंका माहेश्वरी
प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी मंडल सुहागपुरा की तरफ से राजस्व एवं उपनिवेशन कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा के जन्म दिन के उपलक्ष में प्रतापगढ़ के धरियावद रोड स्थित कामधेनु गौशाला में मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा के नेतृत्व में गौशाला में गौ सेवा के तहत गायों को हरा चारा खिलाकर व नन्हे बच्चों को बिस्किट वितरण कर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल संयोजक राणजीत मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम मीणा, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा ,मंडल महामंत्री श्यामलाल मीणा , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय बैसला , पुर्व जिला उपाध्यक्ष युवामोर्चा मनोज हिन्दू ,उपाध्यक्ष मांगीलाल , ओबीसी मोर्चा के गोपाल गुर्जर , जीतू भाई, युवा नेता शोभाराम , रामचंद्र गुर्जर, राजू भाई डोर, राजू भाई बड़ी लांक, गणेश करौली , दिनेश, नारायण भाई मांगीलाल , कोडिनेटर कालीचरण , गोविंद , अमर सिंह , वकील आनंद गुर्जर, जीतू बना, लक्ष्मण , दलाजी कारूलाल मीणा ,रामलाल मीणा, मंडल मिडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण मीणा उपस्थित रहे एवं इन सभी ने मंत्री मीणा के स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।


















































